GK tricks Gk Tricks book Trick of Gk

GK Trick – भारत में फसलें – रबी, खरीफ, जायद, और नकदी ( crops in India )

नमस्कार दोस्तों,
  1. अपना हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया…! उम्मीद है आप लोगों की पढ़ाई बढ़िया  तरीके से कर रहे होगे । दोस्तों आपने देखा होगा कि इस तरह के प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं कि रबी फसल का उदाहरण बताओ या खरीफ फसल का उदाहरण बताओ। तो आज हम आपको जो ट्रिक बताने जा रहे हैं आप उससे याद रख पाएंगे कि कौन सी फसल किस प्रकार की फसल है । इससे पहले हम आपके लिए और भी अलग अलग टॉपिक पर ट्रिक लेकर आ चुके हैं । उम्मीद है आपने पढ़ ली होगी और पसंद भी आईं होगी ! अगर नहीं पढ़ी है तो आप नीचे All Gk Tricks पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं! आज हम  भारत की प्रमुख फसलोंं  ( crops in India ) को याद करेंगे । वो भी बिल्कुल आसानी से! फसलों की ट्रिक से पहले हम थोड़ा फसलों के बारे में जान लेते हैं ।
तो चलिए शुरू करते है।

भारत की प्रमुख फसलें ( crops in india )

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है। कृषि हमारे देश की रीढ़ है। इसमें फसलों की खेती, पशुपालन, मछलीपालन, कृषि-वानिकी आदि शामिल हैं। लगभग 60% भारतीय जनसंख्या मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। मत्स्य पालन, वानिकी और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के साथ कृषि हमारे देश की कुल जीडीपी में लगभग 15.87% योगदान करती है। विशेष रूप से मौसम और मिट्टी की स्थिति भारत में फसल के लिए विशिष्ट रूप से अनुकूल है। आइए भारत में प्रमुख फसलों पर एक नज़र डालें।
भारत दुनिया में कई फसलों का शीर्ष उत्पादक है। भारत में फसल के प्रकार को विभाजित करने के कई तरीके हो सकते हैं।  भारत में फसलों को चार प्रकारों में विभाजित किया जाता है: रबी, खरीफ, ज़ायद और नकदी फसलें।
आईये एक एक के बारे में समझते हैं!
Crops in india

1. रबी फसल –

• यह फसल अक्टूबर – नवंबर में बोई जाती है और मार्च अप्रैल में काटी जाती है !
• उदहारण – आलू , राई, जौं, सरसों, चना, गेंहू आदि।

Gk Trick – रबी आरजू के सच्चे गम में डूबा
Explanation
रबी – रबी की फसल
– आलू
– राई
जू – जौं
– सरसों
– चना
– गेंहू
– मटर
मे – मसूर

2. खरीफ की फसल –

• यह फसल जून – जुलाई में बोई जाती है और नवंबर – दिसंबर में काटी जाती है।
•  उदहारण- कपास, अरहर, मक्का, मूंगफली, गन्ना, धान, बाजरा, ज्वार, तिलहन आदि।
Gk Trick – खरीफ की अम्मा गधा बजाती है।
Explanation
खरीफ – खरीफ की फसल
की – कपास
– अरहर
म् – मक्का
मा – मुंगफली
– गन्ना
धा – धान
– बाजरा
जा – ज्वार
ती – तिलहन ( मूंग, उड़द, सोयाबीन )

3. जायद की फसलें –

• यह फसल मई – जून में बोई जाती है और जुलाई – अगस्त में काटी जाती हैं
• जैसे – तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि।
Gk Trick – मौत की खीर
Explanation
मौ – मौसमी सब्जी
– तरबूज
की – ककड़ी
खीर – खीरा

4. नकदी फसलें-

• वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्बारा बोई जाती है।
• जैसे – आलू, गन्ना, कपास, तम्बाकू
Gk Trick – आग का तम्बू
Explanation
– आलू
– गन्ना
का – कपास
तम्बू – तम्बाकू
तो दोस्तों है ना बिल्कुल आसान।

अन्य महत्वपूर्ण ट्रिक

 
ऐसी आसान ट्रिक पाने के लिए मुझे ( pushpendra patel ) को फेसबुक पर फॉलो करें।
और इस पेज को बुकमार्क में save कर ले तथा daily visit करते रहें।
 
धन्यवाद…
इसके अलावा अन्य सभी subject की pdf से संबंधित पोस्ट भी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।जिसे आप नीचे दी हुई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

 सभी विषय की Free PDF यहां से Download करें 

 हमारे द्वारा trick के माध्यम से cover किया गया topic Jo आपको  कठिन टॉपिक को आसानी से याद करने में मदद करेंगे ! जिसे आप नीचे दिए गए  ALL GK  Tricks par click करके पढ़ सकते हैं 

सभी GK Tricks यहां से पढें

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *