Movements led by Mahatma Gandhi
GK tricks Gk Tricks book

Gk Trick – गांधी जी द्वारा संचालित आंदोलन| Movements led by Mahatma Gandhi

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका easy tricks Hindi पर ! आज मेरे द्वारा आपको  इस पोस्ट के माध्यम से महात्मा गांधी जी द्वारा संचालित आंदोलन / movements by mahatma Gandhi क्रमशः याद करने की ट्रिक बताने जा रहे, इस type के प्रश्न अक्सर exam में पूछे जाते हैं कि कौन सा आंदोलन कब हुआ था ? और किसी भी चीज का सन याद करना काफी कठिन होता है इस पोस्ट में हमारे द्वारा आपको गांधी जी के आंदोलन के बारे क्रमशः बताया जाएगा ताकि आप याद रख पाए! इससे पहले हम आपको अन्य विषय पर भी ट्रिक लेकर आ चुके है जिसे आप All GK Tricks पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

चलिए शुरू करते हैं.
 

Gk Trick –  महात्मा गांधी द्वारा संचालित आंदोलन ( movements by mahatma Gandhi ) क्रमशः

 
Gk Trick – चंपख ( चंपक) अखिआ ना भाये
 
Explanation
 
Trick word आंदोलन
समय

चंप

– चंपारण आंदोलन

-1917

– खेड़ा सत्याग्रह

-1917

– अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन

-1918

खि

– खिलाफत आन्दोलन

-1920

– असहयोग आंदोलन

-1920

ना

– नमक आंदोलन ( सविनय अवज्ञा आंदोलन)

-1930

भा

– भारत छोड़ो आंदोलन

-1942

 
तो दोस्तो है ना आसान! उम्मीद है दोस्तों कि आपको गांधी जी के सभी आंदोलन आसानी से याद हो गये होंगे !

Movements by mahatma Gandhi

आंदोलनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:-

 
• गांधी जी सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया था ! भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग 1917 में चंपारण ,बिहार में किया ! चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रजों को तीनकठिया प्रथा को समाप्त करना पड़ा था!
 
• गांधीजी ने गुजरात के खेड़ा जिले में “कर नहीं आन्दोलन ” चलाया था!
 
• गांधीजी ने प्रथम बार भूख हड़ताल अहमदाबाद मिल मजदूरों के समर्थन में 1918 ई में की थी
 
• खिलाफत आन्दोलन भारतीय मुसलमानों का मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध विशेष रूप से इंग्लैंड की खिलाफ टर्की के खलीफा के समर्थन में था! 17 अक्टूबर 1919 को समूचे देश में खिलाफत दिवस मनाया गया था!
 
• रॉलेट एक्ट, जलियांवाला बाग हत्याकांड और खिलाफत आन्दोलन की प्रतिक्रिया में गांधीजी ने 1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया! असहयोग आन्दोलन की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिसम्बर 1920 के नागपुर अधिवेशन में की!
 
• असहयोग आंदोलन में सर्वप्रथम मुहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया!
 

• विपिनचंद्र पाल, मुहम्मद अली जिन्ना और एनी बेसेंट कांग्रेस के असहयोग आंदोलन से संतुष्ट नहीं थे अतः उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी!
 
• 5 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी चौरा नमक स्थान पर असहयोग आन्दोलन कर्ताओं ने क्रोध में आ कर थाने में आग लगा दी, जिससे 1 थानेदार व 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई, इस घटना से दुखी होकर 11 फरवरी 1922 को गांधीजी ने असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया!
 
• गांधीजी ने 12 मार्च 1930 को अपने 79 समर्थको के साथ साबरमती स्थित अपने आश्रम से लगभग 322 किलोमीटर दूर स्थित दांडी के लिए प्रस्थान किया! लगभग 24 दिन बाद 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंचकर नमक कानून तोड़ा और सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया!
 
• सुभाष चन्द्र बोस ने गांधी के नमक सत्याग्रह की तुलना नेपोलियन के एल्बा से पेरिस यात्रा से की है!
 
• 4 मार्च 1931 को गांधी- इरविन समझौता के साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित किया गया! गांधी इरविन समझौते को अन्य नाम दिल्ली समझौता से भी जाना जाता है
 
• भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुवात 9 अगस्त 1942 ई को हुई थी और भारत छोड़ो प्रस्ताव को कांग्रेस समिति द्वारा 8 अगस्त 1942 को स्वीकार किया गया था!
 
• भारत छोड़ो आंदोलन में ही गांधीजी के “करो या मरो” का नारा दिया था
 
• उषा मेहता भारत छोड़ो आंदोलन में खुफिया रेडियो चलाने के लिए पूरे देश में चर्चा में थी!
 

अन्य महत्वपूर्ण ट्रिक

 

 
उमीमद है trick पसंद आई होगी!
ऐसी आसान ट्रिक पाने के लिए मुझे ( pushpendra patel ) को फेसबुक पर फॉलो करें।
और इस पेज को बुकमार्क में save कर ले तथा daily visit करते रहें।
अगर ट्रिक पसंद आई हो तो कमेंट बॉक्स में बताएं और share भी कर दें।
धन्यवाद…
Share
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published.